सोनभद्र, मई 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में शुक्रवार को बारिश के बाद निकली धूप से उमस बढ़ गई। तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी से लोग पसीने से तर बतर नजर आए। हालांकि बीच-बीच में बादल छा जाने से लोगों को तपिश से राहत मिली। सोनांचल में पिछले दिनों लगातार रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की थी। बारिश के कारण दिन और रात में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी। बारिश के बाद शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण उमस बढ़ गई। इससे उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को पसीने से तर बतर देखा गया। यह भी पढ़ें- अगले सप्ताह फिर से पसीना छुड़ाएगी गर्मी वहीं शुक्रवार को तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.