सोनभद्र, अप्रैल 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में रविवार को तेज हवा के साथ बूंदाबादी हुई और ओले भी गिरे। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा। रविवार की सुबह और शाम को तेज हवा के साथ बूंदाबादी हुई। बारिश की संभावना पर किसान अपने खेतों में फसलों का बचाने में जुटे रहे। सोनांचल में रविवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह लगभग पांच बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। हालांकि कुछ ही देर में बारिश रुक गई। सुबह आठ बजे के बाद तेज धूप निकल गई। बारिश के संभावना को देखते हुए किसान सुबह से ही गेहूं, सरसों आदि फसलों की कटाई और मड़ाई मे जुटे रहे। दोपहर बाद एक बार फिर मौसम ने करवट लिया। देखते ही देखते आसमान में बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज हवा के साथ बूंदाबादी भी शुरु हो गई। वहीं राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के सुकृत और लोहरा इलाके में रविवार की शाम लगभग पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.