सोनभद्र, मई 11 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लगातार दो दिनों से तेज धूप निकल रही है। बारिश के बाद तेज धूप निकलने के कारण लोग उमस भरी गर्मी से पसीने से तर बतर नजर आए। दिन भर कड़ी धूप रहने के कारण रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। जिले में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ले लिया है। दो दिनों से लगातार तेज धूप और गर्म हवा चल रही है। सोमवार को भी सुबह से ही तेज धूप निकली रही। इससे उमस बढ़ गई। वहीं तेज धूप के कारण तापमान भी अधिक रहा। यह भी पढ़ें- मौसम : सूर्यदेव के तेवर तल्ख, गर्मी से हाल-बेहाल इससे दिन में लोग तपिश और गर्मी से पसीने से तर बतर नजर आए। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश क...