सोनभद्र, जनवरी 31 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में शनिवार को दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। वहीं सर्द हवाएं भी चल रही थी। कोहरे और सर्द हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं सर्द हवा के कारण दिन में भी लोगों ने ठंड का एहसास किया। सोनांचल में शनिवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। सुबह नौ बजे तक कोहरा छाए रहने के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। वहीं कोहरे से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। कोहरे के साथ ही सर्द हवाएं भी चलती रही। सर्द हवा के कारण सुबह के समय ठंड अधिक रही। कोहरे और सर्द हवा के कारण न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम ता...