सोनभद्र, अगस्त 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कलक्ट्रेट सभागार से लेकर विशिष्ट स्टेडियम तियरा तक आयोजित कार्यक्रमों में अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगा यात्रा और खेल प्रतिभाओं के सम्मान से स्वतंत्रता दिवस समारोह यादगार बन गया। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों ने वर्षों तक संघर्ष और यातनाएं सहकर देश को आजादी दिलाई। आज हम जिस स्वतंत्र एवं लोकतांत्रिक भारत में जीवन जी रहे हैं, उसके पीछे असंख्य व...