वाराणसी, जून 8 -- वाराणसी। प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट के तत्वावधान में 'सुनो मैं प्रेमचंद' का आयोजन रविवार को लमही में किया गया। मुंशी प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी 'जुगनू की चमक' का पाठ नाथ सोनांचली ने किया। सोनांचली का सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.रामसुधार सिंह एवं ट्रस्ट के निदेशक राजीव गोंड ने किया। इस मौके पर एकल काव्यपाठ डॉ.छोटेलाल ने किया। उमेशचंद्र जैन, अतुल यादव, प्रांजल श्रीवास्तव, संगीत श्रीवास्तव, समीक्षा त्रिपाठी, आलोक शिवाजी, डॉ.मनोहर लाल, मनोज श्रीवास्तव, राहुल यादव, समीक्षा त्रिपाठी, रोहित गुप्ता आदि उपस्थित रहे। स्वागत मनोज विश्वकर्मा, संचालन आयुषी दुबे और धन्यवाद ज्ञापन रोहित गुप्ता ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...