उन्नाव, जनवरी 31 -- उन्नाव। सोना-चांदी के बढ़ते दामों का असर अब आयुर्वेदिक दवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बीते एक वर्ष में स्वर्ण और रजत भस्म की कीमतों में तेज उछाल आया है। एक साल पहले करीब 18 हजार रुपये प्रति ग्राम बिकने वाली स्वर्ण भस्म अब 29 हजार रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गई है। इससे स्वर्ण व रजत भस्म से बनी आयुर्वेदिक दवाएं आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। जानकारों के अनुसार, बीते एक वर्ष में सोने के भाव में करीब 43.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अक्तूबर 2024 में जहां सोने का भाव 79,681 रुपये प्रति 10 ग्राम था, वहीं 2025 में यह बढ़कर एक लाख रुपये से अधिक तक पहुंच गया है। चांदी के दामों में भी इसी तरह तेज वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान समय में चांदी करीब 3.60 लाख रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। इसका सीधा असर स्वर्ण औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.