सोनहरियां वन और बाबा सिद्धनाथ मंदिर को किया जाएगा विकसित
गाजीपुर, मई 13 -- नगसर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र स्थित सोनहरियां वन और प्राचीन बाबा सिद्धनाथ मंदिर को अब पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलने जा रही है। प्रदेश सरकार ने इस क्षेत्र को इको-टूरिज्म और धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल शुरू की है। इसी क्रम में मंगलवार को लखनऊ से आए पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर विकास की संभावनाओं का सर्वेक्षण किया। ईको टूरिज्म अधिकारी भानु प्रताप त्रिपाठी और जेडी वाराणसी दिनेश कुमार ने सोनहरियां वन, सिद्धनाथ मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए लगभग ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। प्रस्तावित योजना में बेहतर सड़क, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा, सौंदर्यीकरण, हरित विकास, पेयजल और सुरक्षा व्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.