भभुआ, अप्रैल 5 -- युवा पेज की खबर सोनहन में मेधावियों का सम्मान, मेडल-मोमेंटो पाकर खिले चेहरे मैट्रिक, इंटर और नवम-11वीं के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित प्रभारी प्रधानाध्यापक बोले, अनुशासन, लक्ष्य और लगन ही सफलता की असली कुंजी भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के सोनहन प्लस 2 उच्च विद्यालय में मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के साथ ही नवम् एवं 11वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनका उत्साह दोगुना नजर आया। समारोह में इंटरमीडिएट कला संकाय में हुस्नआरा ने प्रथम तथा विक्की कुमार ने द्वितीय...