भागलपुर, अप्रैल 9 -- सोनवर्षा राज से अनुज कुमार सिंह की रिपोर्ट : भव्य कलशयात्रा से श्रीमद्भागवत कथा महाकुंभ का शुभारंभ सोनवर्षा राज। प्रखंड क्षेत्र के आदर्श ग्राम लगमा स्थित बजरंग धाम के बजरंगी मंदिर प्रांगण में आयोजित दस दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महाकुंभ का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर 301 कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभायात्रा निकाली। मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई कलशयात्रा तिलाबे नदी के लगमा घाट पहुंची, जहां श्री नारायण दास देवाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु पूरे गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे। गाजे-बाजे, ढोल- नगाड़ों और जय श्रीराम व हर हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यह महाकुंभ राम स्तं...