भागलपुर, अप्रैल 9 -- सोनवर्षा राज से अनुज कुमार सिंह की रिपोर्ट : ज्वैलरी दुकानों और बैंकों की सुरक्षा कड़ी सोनवर्षा राज। स्थानीय थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर पंचायत क्षेत्र स्थित ज्वैलरी दुकानों और बैंकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्ड की तैनाती और आपातकालीन निकास का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संचालकों को निर्देश दिया कि सभी कैमरे सही ढंग से कार्य करें और उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए, साथ ही अलार्म युक्त कैमरे लगाना सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के दौरान ज्वैलरी दुकान संचालकों और बैंक कर्मियों को सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई। थानाध्यक...