सोनल दिनुशा के कायल हुए गंभीर, प्रदर्शन को बताया असाधारण, भारतीय टीम के बारे में क्या कहा?
कोलंबो, अगस्त 28 -- भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने शुक्रवार को दो टेस्ट मैचों की शृंखला के आखिर तक संघर्ष करते रहने के लिए अपनी टीम के जुझारूपन और मानसिक मजबूती की तारीफ की।साथ ही श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा के शानदार प्रदर्शन की भी विशेष रूप से सराहना की। भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में मेजबान श्रीलंका को 165 रन से हराकर बढ़त बनाई थी। कोलंबो में दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन श्रीलंका ने जबरदस्त पलटवार करते हुए भारत को जीत से रोक दिया। इस संघर्ष में दिनुशा ने अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही भारत ने दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की। दिनुशा ने बृहस्पतिवार को दूसरी पारी में भी शतक जड़कर भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और टेस्ट को ड्रॉ कराने में अहम योगदान दिया। इससे पहले भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.