मधुबनी, दिसम्बर 9 -- लखनौर। लखनौर थाना के सोनरे में बन्द आवासीय घर में सोमवार की रात लगी आग में हजारों की परिसम्पतियां जल कर राख हो गया। गृह स्वामी मनोज ठाकुर बीमार पत्नी किरण देवी का इलाज करवाने दिल्ली गए हुए हैं। घर पर कोई नहीं है। अचानक लगी आग में पूरा घर जल कर राख हो गया। स्थानीय लोगों की सुचना पर गृहस्वामी किरण देवी के भाई कन्हैया शर्मा घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि घर में रखा सभी सामान जल गया। एक ट्रंक में रखा कपड़े, बर्तन तथा बहुमूल्य सामान जल गये। शर्मा ने कहा कि 50 हजार से अधिक का क्षति हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटे इतनी तेज थी कि जब तक लोग समझ पाते तब तक पूरा घर जल गया। स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। मुखिया आशा यादव, सरपंच मंजू देवी, गोपाल यादव एवं ललन कामत ने स्थानीय प्रशासन से अग्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.