हापुड़, जून 16 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारी नगर निवासी एक नव विवाहिता सोनम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मृतका के परिजन ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को महिला जागृति फाउंडेशन की संस्थापक गीता पैट्रिक पदाधिकारी और सदस्यों के साथ मृतका के घर पहुंची। पीड़ित परिजन से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। आश्वासन दिया कि इस मामले में पुलिस अधिकारियों से मिलकर मामले में तेज और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की जाएगी। इसके साथ ही पीड़ित परिजन को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा। महिला जागृति फाउंडेशन की संस्थापक गीता पैट्रिक को परिजन ने बताया कि मृतका सोनम की शादी को मात्र एक माह हुआ था और सात जून को दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- सोनम...