कानपुर, नवम्बर 28 -- कानपुर। हैदराबाद के डीपीएस नाचारम में ऑल इंडिया इंटर डीपीएस एथलेटिक्स मीट 25 से 27 नवंबर के बीच संपन्न हुई। इसमें शहर के डीपीएस कल्याणपुर की दो खिलाड़ियों ने पदक जीतकर शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया। हाईजंप स्पर्धा में सोनम यादव ने 1.40 मीटर की प्रभावशाली छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, डिस्कस थ्रो में अग्रिमा अजीत सिंह ने 30.81 मीटर का बेहतरीन थ्रो फेंक स्वर्ण पदक जीता। देशभर के विभिन्न प्रदेशों से शामिल डीपीएस स्कूलों के बीच डीपीएस कल्याणपुर ने ओवरऑल चौथा स्थान प्राप्त किया। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रिचा प्रकाश ने छात्राओं और खेल स्टाफ को बधाई दी। साथ ही जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव दिनेश सिंह भदौरिया ने भी संघ की ओर से दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.