नई दिल्ली, जुलाई 16 -- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सोनम वांगचुक का दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर अनशन कई दिनों से जारी है। गुरुवार को अनशन का 19वां दिन हैं और उनकी हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। सोनम से देशभर से अनशन तोड़ने की अपील की जा रही है। इस बीच, अमेरिका से पीएम मोदी से अपील की गई है कि सरकार सोनम से बातचीत करके उनका अनशन तुड़वाए। अमेरिका के एक इंडियन डायस्पोरा ग्रुप- द हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स ने लेटर लिखकर सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। द हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा में गड़बड़ियों, एजुकेशनल गवर्नेंस, इंस्टीट्यूशनल अकाउंटेबिलिटी और पब्लिक सिस्टम के फेल होने पर स्टूडेंट्स को होने वाले नतीजों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। ग्रुप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद...