नई दिल्ली, जुलाई 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए गए सोनम वांगचुक ने अस्पताल में आईवी फ्लूइड व दवा लेने से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने अस्पताल से ही अनशन जारी रखा है। बता दें कि वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल की इमरजेंसी ब्लॉक में आठवें तल पर मौजूद वार्ड में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। 20 दिनों से उपवास होने के कारण उन्हें कम्पेंसेटेड एसिडोसिस के लक्षण सामने आए हैं। साथ ही शरीर में पोटैशियम का स्तर कम हो गया है और यूरिन में कीटोन बढ़ रहा है। ये सभी परिस्थितियां उनका स्वास्थ्य बिगड़ने की तरफ इशारा कर रही हैं। उन्होंने दवा लेने से इंकार कर दिया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आईवी फ्लूइड व दवा लेने के लिए उनकी काउंसलिंग की जा रही है। साथ ही डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं。 यह भ...