नई दिल्ली, जुलाई 16 -- बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा सोनम वांगचुक को समर्थन दिए जाने पर कहा कि सोनम वांगचुक और जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे बाकी सभी लोग आम आदमी पार्टी का ही विस्तार हैं। जब हर तरफ से जनता ने इन्हें हरा दिया तब ये कभी कॉकरोच पार्टी तो कभी सोनम वांगचुक, इन सभी को मिलाकर देश की गति को कम करने का प्रयास करते हैं। देश की जनता इनको पहचान चुकी है और सही समय पर इनको फिर जवाब देगी। यह भी पढ़ें- 2-4 दिन में मर नहीं जाऊंगा; सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने पर क्या बोलेये लोग चुनावी हिंदू हैं बीजेपी सांसद ने आप के राष्ट्रीय संयोजक पर हमला बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल मूलतः हिंदू धर्म के, सनातन धर्म के और देवी-देवताओं के परम विरोधी हैं। इसी दिल्ली में केजरीवाल ने मौलवी लोगों को महीना देने का नियम बनाया था, ले...