नई दिल्ली, जुलाई 18 -- सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटा दिया गया है। 21 दिन से अनशन कर रहे वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस प्रदर्शन स्थल से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई। सुबह करीब साढ़े 7 बजे सादे कपड़ों में एक साथ कई पुलिसकर्मी जंतर-मंतर पर पहुंचे और फुर्ती से मंच पर चढ़ गए। उन्होंने घेरा बनाया और प्रदर्शनकारियों को अलग-थलग करते हुए वांगचुक को लेकर चले गए। इस बीच सवाल उठ रहा है कि जिस वक्त वांगचुक को पुलिस उठा ले गई, अभिजीत दीपके कहां थे? जिस वक्त पुलिस ने वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाया, उस वक्त दीपके का लोकेशन क्या था, यह पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास ने खुद यह साफ किया कि उस वक्त दीपके प्रदर्शनस्थल पर नहीं थे। दास ने सोशल मीडिया पर दीपके को वहां रोक दिए जाने का दावा किया, जहां वह ठहर...