अररिया, जुलाई 19 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन में फारबिसगंज के युवा एवं छात्र भी शामिल हुए। हाथों में 'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो' लिखी तख्तियां लेकर युवाओं ने प्रदर्शन किया तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने कहा कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं और 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च में भी भाग लेंगे। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे फारबिसगंज के युवा अधिवक्ता मुमताज सलाम ने कहा कि पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के साथ केंद्र सरकार का व्यवहार देशभर के युवाओं और छात्रों में नाराजगी का कारण बना है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक अधिकारों को गैर-लोकतांत्रिक तरीके से दबाने का प्रयास संविधान की भावना के वि...