साहिबगंज, जुलाई 21 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के श्रीकुंड बाजार में छात्र-छात्राओं व युवाओं ने नीट समेत विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में कथित रूप से पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में मंगलवार को शांतिपूर्ण जनांदोलन के तहत पैदल मार्च निकाल कर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने समाजसेवी सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। मिल्लत उच्च विद्यालय, श्रीकुंड के मैदान से निकला पैदल मार्च पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए श्रीकुंड बैरेज चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। आंदोलन के दौरान दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर कथित पुलिस लाठीचार्ज की भी निंदा की गई। यह भी पढ़ें- बिखरी चप्पलें, रोते छात्र और बेहोश पड़े प्रदर्शनकारी; संसद मार्च में सामने आई संघर्ष की ...