सुल्तानपुर, जुलाई 20 -- सुलतानपुर, संवाददाता आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पार्टी ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा, जिसमें शिक्षाविद सोनम वांगचुक के समर्थन और नीट पेपर लीक मामले में न्याय की मांग की गई।ज्ञापन में जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे प्रसिद्ध शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की गई है। आप नेताओं ने बताया कि वांगचुक नीट पेपर लीक से प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले 21 दिनों से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण अनशन पर थे। यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक के समर्थन में आप का प्रदर्शन पार्टी पदाधिकारियों का आरोप है कि 18 जुलाई को भारी पुलिस बल ने जंतर-मंतर क...