धनबाद, जुलाई 19 -- धनबाद। जनसंगठनों का साझा मंच, धनबाद जिला की ओर से सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग को लेकर 20 जुलाई को जिला परिषद मैदान से विरोध रैली निकाली जाएगी। यह निर्णय शनिवार को मंच की ऑनलाइन बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता सपन माजी कर रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे वांगचुक को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। बैठक में मंच के जिला संयोजक परशुराम महतो, उप संयोजक भारत भूषण, विकास कुमार ठाकुर, रामकृष्ण पासवान, लीलामय गोस्वामी, रानी मिश्रा, रामबालक, रवि सिंह, भोलानाथ राम शामिल थे। यह भी पढ़ें- वांगचुक के समर्थन में आइसा का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन यह भी पढ़ें- जंतर मंतर पर पुलिसिया दमन के खिलाफ...