नई दिल्ली, जून 28 -- सोनम वांगचुक ने रविवार को जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर पानी और साफ-सफाई की सुविधाएं बंद कर दी हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया कि अधिकारियों से बार-बार गुजारिश करने के बावजूद जंतर-मंतर पर बुनियादी सुविधाएं काट दी गईं। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा- सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल की घोषणा के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर साफ-सफाई की सुविधा बंद कर दी है। प्रदर्शन स्थल पर पानी का कनेक्शन और साफ-सफाई का कोई इंतजाम नहीं है। वांगचुक जी की उम्र और सेहत से जुड़ी चिंताओं का हवाला देकर बार-बार गुजारिश करने के बावजूद दिल्ली पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। अभिजीत दिपके आग...