नई दिल्ली, जुलाई 15 -- आज यानी बुधवार को सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को 18वां दिन हो गया है। सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी राय सामने रखी है। अब अनुराग कश्यप ने भी उनकी भूख हड़ताल का सपोर्ट किया है और सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया है। अनुराग कश्यप ने सोनम की भूख हड़ताल से जुड़ी कुछ स्टोरीज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। उन्होंने इस भूख हड़ताल को लेकर एक पोस्ट भी लिखा है।सोनम वांगचुक के सपोर्ट में अनुराग कश्यप का पोस्ट अनुराग कश्यप ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- एक वक्त था जब भूख हड़ताल के कुछ मायने होते थे। लोग ऐसे ही भूख हड़ताल नहीं करते हैं। ये सचमुच में बहुत परेशानी की बात होती है जब सिस्टम लोगों के जीवन को लेकर इतना उदासीन हो जाता है। एक ऐसा व्यक्ति जो दूसरों के दुख-दर्द को समझने और न्याय व सच में विश्वास र...