नई दिल्ली, जुलाई 20 -- 23 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने एक बार फिर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। गीतांजलि ने सिंगल बेंच के फैसले को डबल बेंच के सामने चुनौती देते हुए वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से एक प्राइवेट हॉस्पिटल शिफ्ट करने की अनुमति मांगी है। एक दिन पहले ही सिंगल बेंच ने मांग खारिज कर दी थी। वांगचुक की पत्नी ने अपनी अपील में कहा है कि एक सक्षम व्यस्क के पास इलाज चुनने या इनकार करने का अधिकार है और उसकी इच्छा के बिना किसी अस्पताल में सीमित नहीं किया जा सकता है। आंग्मो ने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि सिंगल बेंच के आदेश ने वांगचुक और उनके परिवार को चिकित्सा के चुनाव और कहां इलाज कराया जाए, यह चुनने के अधिकार से वंचित किया है। गीतांजलि ने कहा है कि वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में रखना उनके मौलिक अधिक...