जोधपुर, जनवरी 31 -- सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ गई है। पिछले कई महीनों से जोधपुर जेल में बंद सोनम वांगचुक को एम्स जोधपुर ले जाया गया है। उनके वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट में बताया कि जेल के खराब पानी की वजह से वांगचुक को लगातार पेट में दर्द और गैस्ट्रो की समस्या हो रही है। इस पर संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जेल प्रशासन को उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टर से दिखाने का निर्देश दिया था। आदेश के बाद उन्हें जोधपुर एम्स के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में ले जाया गया जहां उनकी जांच हुई।पेट की प्रॉब्लम से परेशान एम्स सूत्रों के अनुसार, सोनम वांगचुक को शनिवार को सुबह के वक्त मेडिकल जांच के लिए एम्स जोधपुर लाया गया था। उन्हें वापस जेल ले जाने से पहले अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में उनकी स्वास्थ्य जांच हुई। उन्होंने इस विभाग में लगभग डेढ़ घंटा बिताया। व...