नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- दिल्ली में जंतर मंतर पर भूख हड़ताल के बाद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक नए आंदोलन के लिए तैयार हैं। खबर है कि वह बुधवार को पैदल मार्च की शुरुआत कर रहे हैं। इस बार उन्होंने लद्दाख की मांग पर ही सरकार पर दबाव डालने का फैसला किया है। खास बात है कि इसकी शुरुआत पुलिस कार्रवाई के ठीक एक साल बाद हो रही है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। वांगचुक 23 सितंबर को 20 किमी लंबी एक पैदल यात्रा करेंगे। इसके बाद 24 सितंबर को 'शहीद दिवस' मनाया जाएगा। बीते सप्ताह भी वांगचुक समेत कई नेताओं ने 19 सितंबर से 24 सितंबर तक आंदोलन की घोषणा की थी। इस घोषणा से पहले एक दल ने राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्रालय के अधिकारियों से बात भी की थी, लेकिन खबरें आईं कि कोई भी हल नहीं निकल सका है। हालांकि, बाद म...