नई दिल्ली, जुलाई 18 -- नीट पेपर लीक मामले और शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधारों की मांग को लेकर पिछले 20 दिनों से अनशन पर बैठे लद्दाख के मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर से जबरन उठाकर सफदरजंग अस्पताल शिफ्ट कर दिया है। इस पुलिसिया कार्रवाई के बाद वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने मीडिया के सामने आकर साफ कर दिया है कि पुलिस की इस कार्रवाई के बावजूद 20 जुलाई को होने वाला संसद मार्च हर हाल में होकर रहेगा। सफदरजंग अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए गीतांजलि ने आंदोलन की अगली रूपरेखा और वांगचुक की सेहत को लेकर कई गंभीर दावे किए। गीतांजलि जे. आंग्मो ने साफ किया कि वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, "संसद मार्च होकर रहेगा। 2...