गुरुग्राम, जुलाई 27 -- सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के निजी अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है। यह जानकारी खुद सोनम वांगचुक ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर दी है। वांगचुक जंतर-मंतर पर अनशन करने के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा जबरन उठाए जाने के बाद पहले तो सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थे और फिर दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर गुरुग्राम के निजी अस्पताल में शिफ्ट किए गए। वीडियो मैसेज में वांगचुक ने बताया कि 'आखिर आज वो दिन आया जब मैं अस्पताल से डिस्चार्ज हो रहा हूं। काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। धीरे-धीरे शरीर में भी जान आ रही है। आज मैं दिन में यहां से निकलते हुए घर लद्दाख जाने से पहले राजघाट पर बापू (महात्मा गांधी) को श्रद्धांजलि अर्पित करने जाउंगा। आप लोगों को याद होगा कि ठीक ऐसे ही मैं जब अनशन शुरू करने से पहले स्विटजरलैंड से आया था त...