इंदौर, अप्रैल 30 -- इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के करीब 11 महीने बाद आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। शिलॉन्ग की अदालत से सोनम को राहत मिलते देख उसके प्रेमी और इस केस के दूसरे साजिशकर्ता राज कुशवाहा की उम्मीदें भी बढ़ गईं। सोनम के बाद राज ने भी अदालत का दरवाजा खटखटाया और 'समानता के आधार' पर अपने लिए राहत की मांग की है। शिलॉन्ग टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुशवाहा के वकील फुयोसा योबिन ने इस बात की पुष्टि की कि जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। राज की ओर से दलीलें दी गईं कि चूंकि मुख्य आरोपी सोनम रघुवंसी को जमानत दी जा चुकी है, इसलिए कुशवाहा भी 'समानत के सिद्धांत' के आधार पर राहत का हकदार है। योबिन ने कहा, 'अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।' यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सा...