पूर्णिया, मई 15 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनमा पंचायत में नव निर्मित पंचायत सरकार भवन को शुक्रवार को विधिवत रूप से पंचायत प्रतिनिधियों को हैंडओवर कर दिया गया।

भवन का हस्तांतरण भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्मित इस अत्याधुनिक पंचायत सरकार भवन की चाबी विभागीय कर्मियों ने पंचायत की मुखिया कविता देवी को सौंप दी। इस अवसर पर भवानीपुर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रूपेश कुमार, समाजसेवी विनय कुमार पासवान, वार्ड सदस्य आशीष कुमार पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। भवन हस्तांतरण के मौके पर मुखिया कविता देवी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पंचायत सरकार भवन शुरू होने से पंचायतवासियों को काफी सुविधा मिलेगी। बहुत जल्द यहां विभिन्न विभागों के प्रतिनियुक्त सरकारी कर्मी बैठना शुरू करेंगे, जिससे लोगों को छोटे-छोटे क...