बेगुसराय, अगस्त 22 -- गढ़पुरा। बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव के वार्ड नंबर-दो में 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रामबदन महतो के 55 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर महतो के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार चंद्रशेखर महतो पांच दिन पहले ही असम से गांव आए थे। वह अपने घर में ही रह रहे थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे उनकी मां उन्हें खाना खाने के लिए उठाने गई तो देर तक आवाज देने पर भी वह नहीं उठे। इससे परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बखरी पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो चंद्रशेखर फंदे से लटका हुआ था। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय में पारिवारिक विवाद में अधेड़ ने पंखे से लटक दे दी जान उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दि...