सोनभद्र, मार्च 23 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिला मुख्यालय लोढ़ी स्थित संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय जन जातीय उत्सव का आगाज सोमवार से शुरू हो गया। इसमें तीन प्रांतों उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश व राजस्थान के कलाकारों ने अपना दमखम दिखाया। आयोजक एवं संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोढ़ी, सोनभद्र के प्राचार्य डॉक्टर गोपाल सिंह ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय जन जातीय उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक सुदेश शर्मा, जिला प्रशासन, सोनभद्र व संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोढ़ी के सहयोग से हो रहा है। पहले दिन सोमवार को कार्यक्रम की शुरुआत आल्हा गायन शरद अनुरागी एवं दल महोबा से हुई। इसके बाद करमा नृत्य कतवारू र...