सोनभद्र में उफनाते नाले में बह गईं मां-बेटी; 4 किमी दूर मिले दोनों के शव, रातभर ढूंढता रहा पति
संवाददाता, जुलाई 2 -- यूपी के सोनभद्र में तेज बारिश के दौरान उफनते बरसाती नाले में बह जाने से महिला और उसकी आठ माह की बेटी की मौत हो गई। गुरुवार को ग्रामीणों और पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए। अनपरा नगर पंचायत के अटलनगर निवासी राकेश की 27 वर्षीय पत्नी सविता बुधवार रात करीब नौ बजे अपनी आठ माह की बेटी जिया के साथ घर से बाहर निकली थी। आशंका है कि नाले के पास पहुंचने पर तेज बारिश के कारण उनका पैर फिसल गया, जिससे मां-बेटी दोनों तेज बहाव में बह गईं। राकेश ने बताया कि वह सब्जी लेने औड़ी गया था। बारिश थमने के बाद जब वह घर लौटा तो पत्नी और बेटी नहीं मिलीं। काफी तलाश के बाद नाले की झाड़ियों में सविता की साड़ी फंसी मिली, जिससे अनहोनी की आशंका गहरा गई।रातभर पत्नी और बेटी को ढूंढता रहा पति परिजनों ने रातभर दोनों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.