सोनभद्र, नवम्बर 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। रायपुर और मांची थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात मुठभेड़ में दो पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। एक तस्कर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे बैनी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस उनके पास से एक पिकअप, सात पशु, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। रायपुर और मांची थाना पुलिस की संयुक्त टीम शनिवार की रात चेकिंग में जुटी हुई थी। इसी दौरान खलियारी- दरमा मार्ग पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वाहन सवार तेज गति से भागने लगे। कच्चे रास्ते में वाहन फँस जाने पर वाहन में सवार दो लोग उतरकर जंगल की ओर भागे। पुलिस पार्टी के घेराबंदी किए जाने पर एक आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायर किया गया, जिससे गोली प्रभारी निरीक्षक के सिर के ऊपर से निकल गई। पुलिस द्वारा आत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.