सोनभद्र, मार्च 1 -- ओबरा,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय गांधी मैदान में चल रहे 23वें सोनांचल कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन रविवार को बनारस पॉलिक्लिनिक सोनभद्र इलेवन व नाइन स्टार क्लब ओबरा के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में बनारस पॉलीक्लिनिक सोनभद्र इलेवन की टीम ने एक रन से नाइन स्टार क्लब ओबरा को हरा कर अगले मैच में अपनी जगह सुनिश्चित कर लिया। इस मैच में मुख्य अतिथि ओबरा थाना प्रभारी सदानंद राय व क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर यादव ने दोनों टीमो के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। टूर्नामेंट में निर्धारित 25-25 ओवर के मुकाबले में बनारस पॉली क्लीनिक सोनभद्र इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 177 रनों का स्कोर बनाया। सोनभद्र इलेवन के सबसे सफल बल्लेबाज धनंजय ने 37 रन एवं कुमार सानू ने ...