लखनऊ, दिसम्बर 5 -- यूपी के छह जिलों में 72 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिली है। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में गठित कार्यकारी समिति की बैठक में शुक्रवार को 72 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। ये परियोजनाएं केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय की प्रस्तावित पीएसी 2025-26 के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी। परियोजनाएं छह जिलों में लागू की जाएंगी। केंद्र को ये प्रस्ताव मंजूरी और राशि जारी करने के लिए भेजा जाएगा। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को अनुमोदित प्रस्ताव छह जिलों- सोनभद्र, ललितपुर, बहराइच, चंदौली, लखीमपुर खीरी व बलरामपुर के हैं। परियोजनाओं पर कुल खर्च 72 करोड़ 73 लाख 35 हजार रुपये आएगा। मुख्य सचिव ने पहले से चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की और उन्हें समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.