सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सोनबरसा। प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर ईद का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह होते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्त्ता मो. कमर अख्तर के आवास पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के बुद्धिजीवी और गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उन्हें ईद की बधाई दी। कार्यक्रम में बथनाहा के विधायक अनिल कुमार और पूर्व कमिश्नर अरुण कुमार समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए। सभी अतिथियों ने पारंपरिक व्यंजन सेवई का स्वाद चखा। इस अवसर पर विधायक अनिल कुमार ने कहा कि ईद का त्योहार हमें प्रेम, त्याग और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे पर्व समाज को जोड़ने का काम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.