सीतामढ़ी, मई 22 -- विनोद कुमार सोनबरसा। कन्हौली थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने प्रखंड मत्स्यजीवि सहयोग समिति लिमटेड के कार्यकारणी सदस्य पर नजीदक से ताबतोड़ गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खुशनगरी गांव निवासी धरखन सहनी के 35 वर्षीय पुत्र योगेन्द्र सहनी के रूप में की गई है। घटना कन्हौली और बेताही गांव के बीच स्थित एक मुर्गी फार्म के समीप हुई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही थाना मौके पर पहुंची। वहीं एएसपी आशीष आनंद भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। साथ ही योगेंद्र के साथ रहे दोस्तों से पूछताछ की जा रही है。 यह भी पढ़ें- किसान सलाहकार के श्राद्ध का कार्ड बांटने गए थे योगेंद्रयोगेंद्र सहनी की हत्या का तरीका ...