गोरखपुर, फरवरी 16 -- सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में सरदारनगर रोड पर भारतीय स्टेट बैंक के सामने रविवार रात चोरों ने दो दुकानों और एक मकान का ताला तोड़कर 13 हजार रुपये नकदी समेत करीब 78 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। दुकानदारों ने सोनबरसा पुलिस चौकी को सूचना दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के पगरा निवासी ऋषि यादव की सरदारनगर रोड पर 'ऋषि फोटो स्टूडियो' नाम से दुकान है। चोरों ने शटर का ताला तोड़कर काउंटर में रखा पांच हजार रुपये नकद व करीब 62 हजार रुपये कीमत का कैमरा चुरा लिए। इसके बाद चोरों ने पिपराइच क्षेत्र के बसडीला रौसढ़ निवासी जगरनाथ यादव की मिठाई की दुकान का ताला तोड़कर चार हजार रुपये व करीब तीन हजार रुपये की मिठाई पार कर दी। चोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.