सीतामढ़ी, जून 3 -- सोनबरसा: विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित, समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा सोनबरसा। जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र की दोस्तिया, घुरघुरा हनुमाननगर एवं इंदरवा पंचायत में आयोजित इन शिविरों में ग्रामीणों ने भारी उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविरों के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए। दोस्तियां पंचायत के मध्य विद्यालय परिसर में लगे शिविर में जमीन संबंधी 15, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 15, मनरेगा जॉब कार्ड के 19 और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े 7 आवेदन मिले। अधिकारियों ने मौके पर ही इन आवेदनों की प्राथमिक जांच कर त्वरित निष्पादन किया और आगे की कार्रवाई के...