छपरा, सितम्बर 10 -- नाले के माध्यम से आ रहा है गंडक का पानी गंगा का जल स्तर 24 धंटे में 16 सेंमी घटा, पर अभी भी बह रहा है खतरा के निशान से 01. 29 मीटर उपर सोनपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 25 नाव का हो रहा संचालन सोनपुर।

सोनपुर में पानी का स्तर सोनपुर में अभी भी गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से 01. 29 मीटर उपर बह रहा है। सोनपुर में बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं में कोई कमी नहीं आई है। प्रखंड की लगभग 16 से अधिक पंचायतें पहले से ही बाढ़ की चपेट में है। इन पंचायतों में बाढ़ का पानी फैला हुआ है। दूसरी ओर सोनपुर से हाजीपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर पीएनबी मोड़ से लेकर गाय बाजार तक एक से डेढ़ फीट बाढ़ का पानी बह रहा है। इस सड़क मार्ग से आने- जाने वाले वाहनों और लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। सोनपुर नगर परिषद और मेला ग्राउंड के नखास, लकड़ी बाजार, लोहा बाजार...