हाजीपुर, अप्रैल 17 -- हाजीपुर । ए.प्र. 25 वीं राज्यस्तरीय अभियंता अजीत कुमार आजाद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मुजफ्फरपुर के बबलू एलेवन ने जीत लिया। गुरुवार को हुए फाइनल मुकाबले में मुजफ्फरपुर की टीम ने सोनपुर रेल की टीम को 47 रनों से पराजित कर ट्राफी अपने नाम की। विजेता टीम को सोनपुर मंडल क्रीड़ा अधिकारी ने पुरस्कृत किया। रेलवे स्टेडियम में प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोनपुर रेल एवं बबलू एलेवन, मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 20-20 ओवरों के निर्धारित मैच का टॉस मुजफ्फरपुर टीम के कप्तान ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान का यह निर्णय सही भी साबित हुआ और उनकी टीम सभी ओवरों की समाप्ति पर 05 विकेट के नुकसान पर 181 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया। अपने टीम के लिए चंदन चक्रवर्ती ने शानदार अर्...