छपरा, नवम्बर 28 -- प्रतियोगिता में कुल 9 प्रमंडल की टीमें ले रहीं हैं भाग मुंगेर और भागलपुर के बीच सेमीफाइनल मुकाबला आज 30 नवंबर को होगा फाइनल मुकाबला सोनपुर, संवाद सूत्र। हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला ग्राउंड के डाक बंगला मैदान में शुक्रवार को आयोजित अंतर प्रमंडलीय फुटबॉल लीग मैच के दूसरे दिन दरभंगा, मुंगेर व सारण की टीम को विजयी घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता का पहला मुकाबला दरभंगा और तिरहुत के बीच खेला गया। इस प्रतियोगिता में दरभंगा ने तिरहुत की टीम को दो गोल से हरा कर मैच अपने नाम कर लिया। दरभंगा ने तीन गोल दागे जबकि तिरहुत की टीम 01 गोल ही कर सकी। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला मुंगेर और सोनपुर के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मुंगेर ने सोनपुर को दो गोल से पराजित कर मैच पर अपना कब्जा जमा लिया। सारण की टीम ने तीन गोल किए जबकि सोनपुर की टीम को...