छपरा, नवम्बर 26 -- छपरा, हमारे प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2025 के आउटडोर कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित वालीबॉल अंडर -19 प्रतियोगिता का आज दूसरा और अंतिम दिन रहा। वालीबॉल प्रतियोगिता में कुल 9 प्रमंडल भाग लिये। वालीबॉल प्रतियोगिता के संयोजक किशोर कुणाल ने बताया कि सभी टीमों ने शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पहला सेमीफाइनल सारण और पूर्णिया के बीच हुआ जबकि दूसरा सेमीफाइनल पटना और मगध के बीच खेला गया। सारण ने पूर्णिया को 2-0 से हराया; जबकि पटना ने मगध को 2-0 से हराया।। इस प्रकार फाइनल मुकाबला सारण और पटना के बीच खेला गया जो काफी रोचक रहा। फाइनल मुकाबले में पटना ने सारण को 2-0 के अंतर से हराकर जीता। सारण ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया दर्शक सारण के खिलाड़ियों की कलात्मक खेल को देखकर रोमांचित हो उठे। अंत में सारण की ...