छपरा, दिसम्बर 9 -- तोहरे बलमुआ कप्तान सुन ये सजनी, हमरा बलमुआ किसान ... . सोनपुर । संवाद सूत्र हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला ग्राउंड के नखास में पर्यटन विभाग के सांस्कृतिक मंच पर मंगलवार को कलाकारो ने जमकर घमाल मचाया उन्होंने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से श्रोताओ का मन मोह लिया। जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत पटना की सागरिका वर्मा ने शिव भजन ओम नमः शिवाय के साथ हुई । उसके बाद उन्होंने लोकगीत तोहरे बलमुआ कप्तान सुन गे सजनी हमरो बलमुआ किसान सुन गे सजनी, सजनवां कैसे तेजब हे छोटी नन्दी ,केहूं के तल्ला अंगुली में डसले बिया नगिनिया हे ननदी भैया के बुला द और दमा दम मस्त कलंदर की प्रस्तुति कर श्रोताओं का मन मोह लिया। की बोर्ड पर राजन ,तबला पर राजन, इफेक्ट पर अरविंद कुमार संगत कर रहे थे। कलाकार एसएसबी कैंप के टीम ली...