छपरा, मार्च 7 -- सोनपुर। सोनपुर से दरिहारा की ओर जाने वाली सड़क पर सोनपुर थाने के शिकारपुर बाजार स्थित हनुमान मंदिर के समीप होली के दिन बुधवार को दो बाइक की आमने- सामने की टक्कर में घायल युवक ने इलाज के दौरान पीएमसीएच में दम तोड़ दिया। पीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की देर शाम युवक का शव पहुंचते ही गांव में मातम और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक लगभग 30 वर्षीय सनोज कुमार राय सोनपुर थाने के शिकारपुर छपरा निवासी स्व. दारोगा राय का पुत्र बताया गया है। मृतक की मां श्यामा कुंअर, पत्नी निशु कुमारी, भाई ललन किशोर राय और मुकेश कुमार के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों का रो- रोकर बुरा हाल था। पत्नी की तो पूरी दुनिया ही उजड़ गई थी। वह बार- बार बेहोश हो जा रही थी। उनके रोने से माहौल काफी गमगीन हो गया था। पंचायत के पूर्व मुखिया शिव चौधरी ने शनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.