छपरा, दिसम्बर 16 -- एसडीपीओ, कार्यपालक दंडाधिकारी और हरिहरनाथ प्रभारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान दुकान उजाड़ने के पूर्व बसाने की व्यवस्था करे प्रशासन 16 सोनपुर - हाजीपुर मुख्य सड़क मार्ग पर सोनपुर नगर पंचायत के महेश्वर चौक से सोनपुर थाना तक मंगलवार को अनुमंडल प्रशासन के नेतृत्व में जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण सोनपुर, संवाद सूत्र। सोनपुर में बढ़ती सड़क दुर्घटना और जाम की समस्या से निपटने के मद्देनजर मंगलवार को अनुमंडल प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया । इस अभियान के दौरान सोनपुर-हाजीपुर मुख्य सड़क मार्ग पर सोनपुर नगर पंचायत के महेश्वर चौक से लेकर गाय बाजार, पंजाब नेशनल बैंक मोड़, प्रखंड कार्यालय, गांधी चौक, रजिस्ट्री बाजार, बरबट्टा बाजार होते हुए सोनपुर थाने तक सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखे लगभग दो दर्जन से अधिक अस...