छपरा, जून 12 -- सोनपुर। केन्द्र और राज्य सरकार शिक्षा के उन्नयन और गुणवतापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयत्नशील है। एक तरफ सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारा के साथ महिलाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दे रही है। उसका मानना है कि आधी आबादी को शिक्षित किए बिना देश को समृद्ध और बेहतर समाज का निर्माण नहीं किया जा सकता । जबकि दूसरी ओर सोनपुर सारण जिले का अनुमंडल मुख्यालय है। बावजूद इसके प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण अभी तक यहां महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना नहीं की जा सकी है।

महिला डिग्री कॉलेज की आवश्यकता महिला डिग्री कॉलेज नहीं होने से ऊंची शिक्षा प्राप्त करने का लड़कियों का सपना टूट रहा है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले अधिकांश अभिभावकों का आर्थिक सामर्थ्य ऐसा नहीं है कि वे अपनी लड़कियों को ऊंची श...